Site icon Khabribox

27 सितंबर: गूगल आज मनाता है अपना जन्मदिन, जानें कैसे हुई Google की शुरुआत

आज 27 सितंबर 2025 है। आज गूगल 27 सितंबर को अपनी जयंती मनाता है। आज के समय में टेक़्नोलोजी बहुत ज्यादा एडवांस हो गई है। हमें कुछ भी सर्च करना हो, वह हमें गूगल पूरी जानकारी के साथ दिखा देता है। इसमें हम सभी भाषाओं की जानकारी ले सकते हैं। गूगल से बहुत से काम आसान हुए हैं। इंटरनेट सर्च इंजन के तौर पर गूगल आज दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है।

ऐसे हुई इसकी शुरुआत

गूगल की खोज साल 4 सितंबर, 1998 को कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में पीएचडी के छात्र ने की। इसकी शुरुआत वास्तव में एक रिसर्च प्रोजेक्ट के तौर पर हुई थी। लैरी पेज और सर्गे ब्रिन ने Google.stanford.edu एड्रेस पर इंटरनेट सर्च इंजन बनाया था। लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने ऑफिशियली लॉन्च करने से पहले इसका नाम ‘Backrub’ रखा था। जिसे बाद में Google कर दिया गया था। वर्तमान में सुंदर पिचई (Sundar Pichai) इसके सीईओ हैं। और उन्होंने 24 अक्टूबर 2015 को इसका पदभार संभाला था। 

इस दिन मनाया था पहला जन्मदिन

कंपनी पहले अपना जन्मदिन 4 सितंबर या 7 सितंबर को मनाती थी, लेकिन 2005 के बाद से 27 सितंबर ही आधिकारिक तौर पर तय हो गया। सबसे पहले गूगल ने अपना जन्मदिन 2005 में 7 सितंबर को मनाया था। उसके बाद 8 सितंबर और 26 सितंबर को गूगल का जन्मदिन मनाया गया था। क्योंकि 27 सितंबर को कंपनी ने अपने सर्च इंजन पर रिकॉर्ड नंबर पेज सर्च किया गया। इसके बाद से अब तक इसी दिन कंपनी अपना जन्म दिन मनाती है।

Exit mobile version