Site icon Khabribox

29 सितंबर: World Heart Day: आज मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस, अच्छी व स्वस्थ जीवनशैली बेहद जरूरी

आज 29 सितंबर 2025 है। आज विश्व हृदय दिवस है। हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे (World Heart Day) मनाया जाता है। यह खास दिन हमें हृदय स्वास्थ्य के महत्व को याद दिलाने का मौका प्रदान करता है। यह खास दिवस है, जब हम सभी को हार्ट की समस्‍या की ओर जागरूक होने का अवसर मिलता है। हृदय रोगों के जोखिम को कम करने और दिल की बीमारियों से बचने व इलाज के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व हृदय दिवस के मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। एक मीडिया रिपोर्ट्स में इस संबंध में पूरी जानकारी दी गई है। आइए जानें।

कम उम्र के लोग भी हो रहें ग्रसित

आजकल कम उम्र के लोगों में भी हृदय रोग का खतरा बढ़ रहा है। कम लोगों में हार्ट अटैक का खतरा एक बड़ा चिंता का विषय है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 से कम आयु के लोगों में हृदय रोग संबंधित गंभीर समस्याएं होने लगती हैं, जो कि जानलेवा हो सकती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ हृदय रोगों के जोखिम से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। हृदय रोगों में स्ट्रोक, जन्मजात हृदय दोष, हृदयाघात, कार्डियक अरेस्ट, पेरिकार्डियल बहाव, रुमेटिक हृदय रोग, कोरोनरी धमनी रोग, एनजाइना आदि शामिल है। दिल की इन गंभीर बीमारियों से दूर रहने के लिए स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने की जरूरत है।

जानें क्यों मनाते हैं हृदय दिवस

हृदय घात या दिल से जुड़े अन्य रोगों के मामलों की बढ़ती संख्या के कारण लोग हृदय संबंधी मुद्दों से प्रभावित हो रहे हैं। इसका एक मुख्य कारक अस्वस्थ और गतिहीन जीवनशैली और गलत खानपान भी है। लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने के लिए विश्व हृदय दिवस मनाते हैं।

जानें विश्व हृदय दिवस का इतिहास

दुनिया में पहली बार विश्व हृदय दिवस 24 सितंबर 2000 को मनाया गया था। विश्व स्वास्थ्य महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एंटोनी बार्ड डी लूना को विश्व हृदय दिवस मनाने का विचार आया। इस विचार पर उन्होंने एक रिपोर्ट पेश की, जिसे अपना लिया गया और वर्ष 2000 में हृदय दिवस मनाया गया। बाद में 2012 से 2025 तक 25 फीसदी वैश्विक मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाने का फैसला लिया गया।

Exit mobile version