Site icon Khabribox

30 सितंबर: अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस आज, जानें महत्व व इतिहास

आज 30 सितंबर 2025 है। आज अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस है। हर साल 30 सितंबर को मनाया जाता है।

खास है महत्व

यह दिन भाषा विशेषज्ञों के योगदान को श्रद्धांजलि देने का अवसर प्रदान करता है। यह राष्ट्रों को एकजुट करने और विश्व शांति एवं सुरक्षा को मज़बूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस का उद्देश्य भाषा पेशेवरों के कार्य को श्रद्धांजलि अर्पित करना है, जो राष्ट्रों को एक साथ लाने, संवाद, समझ और सहयोग को सुविधाजनक बनाने, विकास में योगदान देने और विश्व शांति और सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जानें इसके बारे में

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 24 मई, 2017 में प्रस्ताव 71/288 को पारित करके स्थापित किया था। देशों को निकट लाने, संवाद में सहायता करने तथा सहयोग के लिए अनुवाद की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, यह विश्व शांति तथा विकास में काफी योगदान देता है। बाइबिल के अनुवादक सेंट जेरोम के त्यौहार के कारण 30 सितम्बर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस चुना गया। सेंट जेरोम ने बाइबिल का अनुवाद किया था, उन्हें अनुवादकों का संरक्षक माना जाता है। जिस प्रकार संयुक्त राष्ट्र के अन्य दिवस महत्वपूर्ण होते हैं, उसी प्रकार अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस भी बहुत महत्त्वपूर्ण दिवस है क्योंकि इस दिवस के माध्यम से सभी देशों की भाषाओं में हो रहे अनुवाद कार्यों एवं अनुवादकों, भाषांतरकारों, दुभाषियों तथा भाषा एवं अनुवाद के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों और संस्थाओं की भूमिका को महत्व दिया जा सके और दुनियाभर के अनुवाद समुदाय के बीच एकता को बढ़ावा दिया जा सके।

Exit mobile version