Site icon Khabribox

सेराघाट (अल्मोड़ा): बदलते मौसम में आंधी-तूफान का कहर, पेड़ की टहनी गिरने से युवती गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

सेराघाट (अल्मोड़ा): अल्मोड़ा में आज मौसम में बदलाव देखने को मिला। वहीं क्षेत्र में आए अचानक आंधी-तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

पेड़ की टहनी गिरने से युवती घायल

जानकारी के अनुसार इसी बीच, सेराघाट के सलूडी गांव से एक घटना सामने आई है, जहाँ पेड़ की एक भारी टहनी गिरने से एक 25 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलूडी गांव निवासी रीना (25 वर्ष), पुत्री मदन सिंह, आंधी-तूफान की चपेट में तब आईं जब वह घर के बाहर थीं। अचानक पेड़ की एक विशाल टहनी उनके ऊपर गिर गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।‌ घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने युवती की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

Exit mobile version