Site icon Khabribox

अल्मोड़ा में ‘सेवा पखवाड़े’ का आगाज: छात्रों को मिला करियर का नया नजरिया, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के मूल मंत्र

अल्मोड़ा:  अल्मोड़ाजनपद में शनिवार को ‘सेवा, सुशासन और समर्पण’ के संकल्प के साथ ‘सेवा पखवाड़े’ का भव्य शुभारंभ हुआ।

योजना का उठाएं लाभ

इस मौके पर उद्घाटन के अवसर पर आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में स्थानीय लोगों ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया, वहीं इस आयोजन का मुख्य आकर्षण स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित करियर काउंसलिंग सत्र रहा।‌ जिला प्रशासन की इस अनूठी पहल के तहत विशेषज्ञों और सफल उद्यमियों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। शिविर में पहुंचे छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए व्यावहारिक जानकारी दी गई। सफल उद्यमियों ने छात्रों को स्वरोजगार के अवसरों, व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रियाओं और नवाचार के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को शारीरिक और मानसिक अनुशासन के टिप्स दिए गए। वहीं, सिविल सेवा (IAS/PCS) के अभ्यर्थियों को अध्ययन की रणनीतियों और सफलता के मंत्र बताए गए।

दी यह जानकारी

अल्मोड़ा के भौगोलिक महत्व को देखते हुए पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में रोजगार के अवसरों पर विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय संसाधनों को आजीविका से जोड़ने पर जोर दिया गया। करियर काउंसलिंग के दौरान विशेषज्ञों और छात्रों के बीच सीधा संवाद हुआ, जहाँ युवाओं ने अपने करियर से जुड़ी जिज्ञासाएं रखीं। छात्रों ने इस सत्र को अपने भविष्य के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया और जिला प्रशासन से भविष्य में भी इस तरह के नियमित कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की।

Exit mobile version