Site icon Khabribox

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन‌ पर उत्तराखंड में घोषित हुआ सात दिन का राजकीय शोक, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत‌‌ के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का बीते कल गुरुवार को निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। उनके निधन पर दुनिया भर में शोक की लहर है।

पूरे देश में शोक की लहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। कहा कि ”एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले मनमोहन सिंह ने विभिन्न पदों पर रहते हुए सफलतापूर्वक देश की सेवा की। भारत की आर्थिक नीति को नई दिशा देने में उनका योगदान सराहनीय रहा है।” वहीं अब केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुपालन में उत्तराखंड में 26 दिसंबर से एक जनवरी तक सात दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है।

Exit mobile version