Site icon Khabribox

नैनीताल की शैलजा पांडे राजस्थान में संभालेंगी यह जिम्मेदारी, 2021 बैच की है IAS अधिकारी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। नैनीताल की शैलजा पांडे राजस्थान में प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगी।

आईएफएस अधिकारी से विवाह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शैलजा मूल रूप से मझेड़ा (प्रेमपुर) गरमपानी, नैनीताल निवासी हैं। उनका परिवार वर्तमान में लोअर डांडा कंपाउंड, जू रोड, नैनीताल में रहता है। शैलजा सिविल सेवा में ऑल इंडिया 61वीं रैंक व 2021 बैच की IAS अधिकारी है। बिहार कैडर की आईएएस अफसर शैलजा पांडे का ट्रांसफर राजस्थान कैडर में हुआ है। उन्होंने राजस्थान कैडर के वर्ष 2015 बैच के आईएफएस गौरव गर्ग से विवाह किया है। विवाह के आधार पर उन्होंने अपना कैडर बदलने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय में आवेदन किया। केंद्रीय गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद उनका कैडर बदल कर राजस्थान कर दिया गया है।

राजस्थान में संभालेंगी कार्यभार

रिपोर्ट्स के मुताबिक नैनीताल की शैलजा पांडे अब राजस्थान में अपनी सेवाएं देंगी। 2021 बैच की IAS अधिकारी शैलजा का हाल ही में राजस्थान में ट्रांसफर हुआ है। उनका विवाह IFS अधिकारी गौरव गर्ग से हुआ है, जिसके चलते उन्हें राज्य में कार्यभार संभालना होगा।

Exit mobile version