Site icon Khabribox

आम जनता को झटका, उत्तराखंड में आज पेट्रोल डीजल के दामों में हुई बढ़ोत्तरी, देखें

देशभर में आज गुरूवार 24 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से आम जनता की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ रहा है।

उत्तराखंड में पेट्रोल- डीजल के बढ़े दाम-

देहरादून में आज पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। यहां आज पेट्रोल 95.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 89.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। हरिद्वार में आज पेट्रोल 94.68 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है और डीजल 88.15 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वही हल्द्वानी में आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं।

पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रतिदिन 6 बजे बदलती है कीमत-

पेट्रोल डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

Exit mobile version