Site icon Khabribox

हैरान करने वाला मामला, एक हत्या को छिपाने के लिए कर दी 76 हत्याएं, आरोपी गिरफ्तार

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। एक सनसनीखेज मामला साउथ अफ्रीका से सामने आया है।

आग से 76 लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां एक व्यक्ति ने पहले हत्या की। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव में आग लगी दी। युवक ने डेड बॉडी पर गैसोलीन डालकर माचिस से आग लगी दी थी। उसने गवाही दी कि वह नशीली दवाओं का सेवन करता है और इमारत में रहने वाले तंजानियाई ड्रग सेलर ने उसे मर्डर के लिए पैसे दिए थे। जिस पर उसने एक हत्या की और शव को आग लगा दी। यह आग धीरे-धीरे पूरी बिल्डिंग में फैल गई, जिसमें झुलसकर 76 लोगों की मौत हो गई। आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब आरोपी पर 1 नहीं 76 हत्याओं का केस चलेगा।

Exit mobile version