Site icon Khabribox

संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का कल होगा अंतिम संस्कार , राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक व्यक्त किया…

अपने गानों और गहनों के लिए मशहूर गायक-संगीतकार बप्पी लहरी का मुंबई निधन हो गया है वह 69 वर्ष के थे। उनके गाने एक से बढ़कर एक थे और जबान पर तुरंत चढ़ जाते थे। गायक संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार कल किया जायेगा। गायक के परिवार ने कहा कि लाहिड़ी का अंतिम संस्कार कल उनके बेटे बप्पा लाहिड़ी के अमेरिका से आने के बाद किया जाएगा।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने किया शोक व्यक्त

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके गीतों को न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी लोकप्रियता मिली। उनके यादगार गीत लंबे समय तक श्रोताओं को खुश करते रहेंगे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा बप्पी दा का जाना संगीत की दुनिया के लिए बहुत बड़ी हानी है जो कभी पूरी नहीं हो सकेगी। वह अपने जमाने के मशहूर संगीतकार थे और आज भी हैं। उनके गाए हुए गाने लोगों के मन, दिल और दिमाग में रहेंगे। उनके परिवारजनों को दुख सहन करने की शक्ति दे।

Exit mobile version