Site icon Khabribox

एसके रायपुर मैराथन 2026: फिटनेस के जज़्बे के साथ दौड़ का आयोजन, धावकों का हौसला बढ़ाने पंहुचे यूथ आइकन रणविजय

रायपुर 2026:  फिटनेस, ऊर्जा और जागरूकता के खास संदेश के साथ रायपुर में आज दौड़ का आयोजन किया गया। इस संबंध में बीते दिनों एसके रायपुर मैराथन 2026 के रूट मैप और फ्लैग-ऑफ टाइमिंग की आधिकारिक घोषणा कर दी गई थी।

दौड़ का आयोजन

संस्कृति युवा संस्था और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट (आईआईईएमआर) द्वारा एसके फाइनेंस और साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड के सहयोग से आयोजित यह बहुप्रतीक्षित मैराथन आज 1 मार्च 2026 (रविवार) को शहर में उत्साह और जोश के साथ आयोजित हुई। मैराथन का पोस्टर छत्तीसगढ़ के आईजी बद्रीनारायण मीणा द्वारा लॉन्च किया गया।‌ आईआईईएमआर के निदेशक और मैराथन के आयोजक मुकेश मिश्रा ने कहा: “लेट्स रन टुवर्ड्स अ हेल्थियर इंडिया एंड अ सेफर डिजिटल इंडिया थीम के साथ आयोजित इस मैराथन में फिटनेस के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी प्रमुख रहा। आयोजन में सेलिब्रिटी गेस्ट रणविजय सिंघा की मौजूदगी प्रतिभागियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहा।

रूट रहा जोश से भरपूर

एसके रायपुर मैराथन 2026 का रूट स्प्री वॉक मरीन ड्राइव, तेलीबांधा से शुरू हुआ, जहां से धावक लाइन-अप एरिया से आगे बढ़ते हुए मरीन ड्राइव से निकलकर कमल विहार चौराहा, कटोरा तालाब चौराहा, पीडब्ल्यूडी ब्रिज चौराहा, अमलीडीह चौक, राजेन्द्र नगर चौराहा और कमल विहार फ्लायओवर तक पहुंचे। यहां निर्धारित टर्निंग पॉइंट से प्रतिभागी यू-टर्न लेकर उसी मार्ग से वापस लौटे और फिर से कमल विहार चौराहा होते हुए स्प्री वॉक मरीन ड्राइव पहुंचे, जहां रेस का फिनिश पॉइंट रखा गया। 10 किमी रन इसी निर्धारित रूट पर हुई जबकि 21 किमी हाफ मैराथन के लिए इसी रूट के दो लूप पूरे किए गए, और 3 किमी ड्रीम रन धावक जल विहार चौराहे से वापस लौटे।

फ्लैग-ऑफ और रेस टाइमिंग

• एसके रायपुर हाफ मैराथन (21 किमी) – रिपोर्टिंग: सुबह 4:00 बजे | फ्लैग-ऑफ: सुबह 4:30 बजे
• एसके 10 किमी रन – रिपोर्टिंग: सुबह 6:00 बजे | फ्लैग-ऑफ: सुबह 6:30 बजे
• एसके 3 किमी ड्रीम रन – रिपोर्टिंग: सुबह 6:30 बजे | फ्लैग-ऑफ: सुबह 7:00 बजे हुई।

Exit mobile version