Site icon Khabribox

अल्मोड़ा में बर्फबारी, डाक वोट डलवाने गई पोलिंग पार्टियां रास्तों में फंसी


उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है। वही पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। वही अल्मोड़ा में भी बर्फबारी हुई है। जिसके चलते जिलेभर में भारी बर्फबारी के बीच कई पोलिंग पार्टियां लौटते वक्त रास्ते में फंस गई। जिन्हें प्रशासन की ओर से देर रात तक रेसक्यू करने का कार्य किया गया।

बर्फबारी से रास्ते जाम-

गुरुवार को जिलेभर के छह विस क्षेत्रों में बुजुर्ग और दिव्यांगों को डाक मतपत्र से मतदान को लेकर पोलिंग पार्टियां बूथों को रवाना हुई। मतदान के बाद लौटते समय अचानक मौसम का रख बदला और जिलेभर में बारिश के साथ बारी बर्फबारी शुरू हो गई। इस दौरान दन्या, शहरफाटक समेत कई इलाकों में पोलिंग पार्टियां रास्ता बंद होने से फंस गई। इस कारण देर शाम तक पहले दिन कितने दिव्यांग और बुजुर्गों ने मतदान किया इसका आंकड़ा एकत्र नहीं हो पाया।

5 फरवरी तक पोस्टल बैलेट से मतदान-

जिले की छह विधानसभा सीटों पर 3 हजार 363 दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार सभी को घर से मतदान करने की सुविधा दी है। इसमें 373 दिव्यांग और 2989 बुजुर्ग मतदाता है। पोलिंग टीम घर-घर जाकर पांच फरवरी तक पोस्टल बैलेट से मतदान कराएगी।

Exit mobile version