April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

देश में अब तक एक सौ 88 करोड़ 65 लाख से अधिक टीके लगाये गये

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक एक सौ 88 करोड़ 65 लाख से अधिक टीके लगाये जा चुके हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया है क‍ि कल 22 लाख 80 हजार से अधिक टीके लगाए गए। इस दौरान तीन हजार तीन सौ 77 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

पिछले 24 घंटों में चार लाख 73 हजार नमूनों की जांच की गई

स्‍वस्‍थ होने की दर 98 दशमलव सात-चार प्रतिशत है। इस समय देश में संक्रमित लोगों की संख्‍या 17 हजार 801 है।
देश में अब तक 83 करोड 69 लाख से अधिक कोविड नमूनों की जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में चार लाख 73 हजार नमूनों की जांच की गई।