Site icon Khabribox

तो क्या अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की हो गई मौत, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर #DawoodIbrahim ट्रेंड करने लगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें यह कहा जा रहा है कि मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को किसी ने जहर दे दिया है और वह अस्पताल में भर्ती है। साथ ही यह भी कहा गया है कि अब खबर आ रही है कि अस्पताल में उसने आखिरी सांसे लेते हुए दम तोड़ दिया है। हालांकि खबरी बाॅक्स इस खबर की पुष्टि नही करता है‌।

भारत को कई सालों से है तलाश

रिपोर्ट्स के मुताबिक सूत्रों के अनुसार दाऊद इब्राहिम भारत का मोस्टवांटेड है और भारत को उसकी तलाश कई सालों से हैं। दाऊद इब्राहिम मुंबई ब्लास्ट समेत कई मामलों में आरोपी है और भारतीय खुफिया एजेंसियों की रडार पर है। बहुत दिनों से दाउद के पाकिस्तान में होने की खबर है।‌वहीं पाकिस्तान इस बात को नकारते आया है। बावजूद इसके की भारत ने इसके खिलाफ कई बार सबूत दिए हैं। दाऊद इब्राहिम का लंबा क्रिमिनल रिकार्ड रहा है।

शेयर किए मीम्स

इस खबर के बाद से सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गयी है। ऐसे में जब उसके मौत की खबर सामने आई तो सोशल मीडिया पर कई मीम्स वायरल होने लगे। कुछ इस खबर के सच होने की कामना कर रहे हैं तो कुछ मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं। लोग अलग अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

Exit mobile version