Site icon Khabribox

सोमेश्वर: शराब पीकर उत्पात मचाने एवं अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

दिनांक 21.06. 2021 की रात्रि में ग्राम सुपाकोट से एक व्यक्ति द्वारा थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के सरकारी  मोबाइल नंबर पर फोन करके सूचना दी गयी  कि ग्राम सुपाकोट में एक व्यक्ति शराब पीकर उत्पात मचा रहा है और अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है ।

उत्पात मचाते पाया गया

सूचना पर तत्काल कार्यवाही हेतु  थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा थाने से पुलिस बल मौके पर भेजा गया तो मौके पर एक व्यक्ति जिसका नाम पता नवीन राम उम्र करीब 35 वर्ष पुत्र धन राम निवासी ग्राम लक्ष्मपुर सुपाकोट पोस्ट रनमन थाना सोमेश्वर है शराब पीकर अपने घर में उत्पात मचाते हुए एवं अपनी पत्नी के साथ झगड़ा फसाद करता हुआ पाया गया ।

गिरफ्तार किया गया

जिसे पुलिस द्वारा धारा 81 पुलिस अधिनियम में गिरफ्तार कर उसका सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया।

Exit mobile version