Site icon Khabribox

सोमेश्वर: भजनेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री 108 शंकर गिरी महाराज हुए ब्रह्मलीन

शनिवार को चनौदा डौनि क्षेत्र के भजनेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री 108 शंकर गिरी महाराज  ब्रह्मलीन हो गए । उनके जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी । उनके गुरु श्री श्री 1008 बम महाराज की मौजूदगी में शंकर गिरी महाराज की समाधि विधि विधान के साथ दी गई ।

यह हुए शामिल

अंतिम संस्कार में श्री श्री बम महाराज, गोविंद भाकुनी, हरीश चंद्र सिंह भाकुनी, बबलू अलमिया, विनोद मेहरा, ग्राम प्रधान बूंगा रमेश भाकुनी, मनीष पांडे, मनीष पांडे, नवीन चंद्र पंत, सुंदर सिंह राणा, अनिल भाकुनी, मनीष भाकुनी, शंकर सिंह  आदि गाँव के लोग शामिल हुए ।

Exit mobile version