Site icon Khabribox

T20 सीरीज में टीम इंडिया की शानदार वापसी, तीसरे टी20 में 48 रनों से दक्षिण अफ्रीका को हराया, जानें

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज चल रही है। जिसमें T20 सीरीज के तीसरे मैच में भारत ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए साउथ अफ्रीका को 48 रन से हरा दिया है।

भारत‌ ने साउथ अफ्रीका को 48 रनों से हराया-

टीम इंडिया ने तीसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में खुद को जीवित रखा है। इस मैच में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की। इससे पहले ऋतुराज गायकवाड़ के साथ बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई और 10 ओवर के अंदर की भारत का स्कोर 97 रन तक पहुंचा दिया। इस दौरान गायकवाड़ ने भी अपना पहला अर्धशतक लगाया।

Exit mobile version