Site icon Khabribox

Sports News: BCCI ने गौतम गंभीर को बनाया टीम इंडिया का नया कोच, ट्वीट कर दी जानकारी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया कोच नियुक्त किया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। जिसका भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऐलान किया है। गौतम गंभीर इस रोल में राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई सचिव जय शाह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है। जिस पर जय शाह ने ट्वीट किया, “मुझे बेहद खुशी है कि मैं गौतम गंभीर का भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच के रूप में स्वागत करता हूं। आधुनिक समय में क्रिकेट तेजी से विकसित हुआ है और गौतम ने इस बदलते परिदृश्य को करीब से देखा है। अपने पूरे करियर में विभिन्न भूमिकाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद, मुझे विश्वास है कि गौतम भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आदर्श व्यक्ति हैं।”

Exit mobile version