क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत की बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली जा रहीं हैं। इसका पहला मैच शुरू हो गया है। दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा।
19 सितंबर से हुआ आगाज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम लंबे समय बाद टेस्ट के लिए मैदान में उतरी है, जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया खेल रहीं हैं।
देखें शेड्यूल
पहला टेस्ट- चेन्नई- 19 से 23 सितंबर
पहला टेस्ट: 19-23 सितम्बर, सुबह 9:30 बजे, चेन्नई।
भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच 19 सितंबर से शुरू हो गया है। भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन की समाप्ति हो चुकी है। खराब रोशनी के कारण दिन के खेल को समय से पहले समाप्त कर दिया गया। खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की टीम 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश अभी लक्ष्य से 357 रन पीछे हैं। वहीं टीम इंडिया को जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत है।
भारत टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और यश दयाल शामिल हैं।
बांग्लादेश टेस्ट टीम
नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन कुमार दास, मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद, जकर अली अनिक।