Site icon Khabribox

Sports News: IND vs BAN: भारत ने जीता कानपुर टेस्ट, यह वर्ल्ड रिकॉर्ड

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत की बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली जा रहीं हैं। दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर में खेला जा रहा है।

27 सितंबर से आगाज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम ने चेन्नई टेस्ट 4 दिन के अंदर जीता। वहीं अब कानपुर टेस्ट मैच को भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीतने में सफलता हासिल की है। भारत के यशस्वी जायसवाल को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया तो वहीं अश्विन को प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजे गये। भारत ने दो दिन के अंदर ही मैच को जीत लिया। भारत की यह घर में 18वीं टेस्ट सीरीज जीत है। इसके साथ ही बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में जीत के साथ ही भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया विश्व क्रिकेट में एकलौती ऐसी टीम बन गई है जिसने अपने घरेलू मैदान पर लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने का कारनामा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

भारत टेस्ट टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और यश दयाल शामिल हैं।

बांग्लादेश टेस्ट टीम

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन कुमार दास, मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद, जकर अली अनिक।

Exit mobile version