Site icon Khabribox

खेल जगत: भारत की अनाहत ने 30 वीं एशियाई जूनियर स्क्वैश में अंडर-17 वर्ग में जीता गोल्ड

खेल जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत के राष्ट्रमंडल खेलों की स्क्वैश स्टार अनाहत ने चीन के डालियान में आयोजित 30वीं एशियाई जूनियर स्क्वैश व्यक्तिगत चैंपियनशिप के लड़कियों के अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

अनहत ने हांगकांग की एना क्वांग को 3-1 से हराकर खिताब किया अपने नाम

16 से 20 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में 15 वर्षीय अनाहत ने हांगकांग की एना क्वांग को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले, दिल्ली की स्क्वैश खिलाड़ी ने क्वार्टरफाइनल में मलेशिया की डॉयस ली और सेमीफाइनल में मलेशिया की व्हिटनी इसाबेल विल्सन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। यह उनका दूसरा स्वर्ण और अनहत का अब तक का तीसरा पदक है, जो एशियाई जूनियर में पूर्व भारतीय स्टार ऋत्विक भट्टाचार्य से प्रशिक्षित हैं।

थाईलैंड में एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में लड़कियों के अंडर -15 वर्ग में जीता अपना पहला स्वर्ण पदक

उन्होंने 2022 में थाईलैंड में एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में लड़कियों के अंडर -15 वर्ग में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता और 2019 में मकाऊ में आयोजित एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में लड़कियों के अंडर -13 वर्ग में कांस्य पदक जीता। इनके बीच कोविड के कारण प्रतियोगिता आयोजित नहीं हुई।

Exit mobile version