Site icon Khabribox

खेल जगत: बीडब्लूएफ जापान बैडमिंटन ओपन -2023 में लक्ष्य सेन ने जीता कांस्य पदक

खेल जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 25 जुलाई से 30जुलाई तक टोक्यो ,जापान में आयोजित बी डब्लू एफ जापान बैडमिंटन ओपन सुपर सीरीज -1000 में लक्ष्य ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीत लिया है I एक महीनें के अन्दर लक्ष्य सेन ने लगातार तीसरा पदक जीता है।लक्ष्य ने कनाडा ओपन में स्वर्ण पदक जीता था वयू एस ओपन में कांस्य पदक जीता था अब तीसरी बार जापान ओपन में कांस्य पदक जीता है I

इंडोनेशिया के क्रिश्टी से लक्ष्य सेन को हार का सामना पड़ा

सेमी फाइनल में लक्ष्य की टक्कर वर्ल्ड 5 वीं रैंक के इंडोनेशिया के खिलाड़ी जोनाटन क्रिश्टी से हुआ।
संघर्षपूर्ण मैच में लक्ष्य को 15-21,21-13 व 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। कवार्टर फाइनल में लक्ष्य ने जापान के खिलाड़ी कोकी वतनाबे को सीधे सेटों में 21-15 व 21-19 से हराया था I लक्ष्य ने पहले चक्र में जन लोउदा को भी सीधे सेटों में 21-8 व 23-21 से हराया था। प्री कवार्टर फाइनल में भी लक्ष्य ने जापान के खिलाड़ी कांता सुनियामा को सीधे सेटों में 21-14 व 21-16 से हराया था।

सभी खेल प्रेमियों ने की बधाई प्रेषित

लक्ष्य सेन की इस विशिष्ट उपलब्धि पर उत्तराँचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार ,खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों के साथ उनके गृह जनपद से बधाई प्रेषित की जा रही है I गृह जनपद से विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका चेयरमैन प्रकाश जोशी, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के चेयरमैन व उत्तराखंड बैडमिंटन के कोषाध्यक्ष राम अवतार ,अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ० संतोष बिष्ट, सह सचिव संजय नज्जोंन , कोषाध्यक्ष नंदन रावत, समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डी के जोशी, लेख परीक्षक सुरेश कर्नाटक, सलाहकार जगनमोहन सिंह फर्त्याल, शेखर लखचोरा, एन एस रजवार ,हेम तिवारी , राजू तिवारी , प्रतीक महरा , जग्गू वर्मा, ज़िला खेल अधिकारी अरुण बंग्याल आदि ने लक्ष्य सेन व उनकी माता निर्मला धीरेन सेन तथा कोच व पिता डी के सेन बधाई प्रेषित की है I

Exit mobile version