Site icon Khabribox

खेल जगत: ज्यूरिख डायमंड लीग में वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा का दूसरे स्थान पर कब्जा, फाइनल में बनाई जगह

खेल जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। ज्यूरिख डायमंड लीग के जैवलिन थ्रो इवेंट में नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे। इसमें नीरज ने 85.71 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंका। इस लीग में पहले स्थान पर चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेच (85.86 मीटर) रहे। इसके साथ ही नीरज डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुके रहे हैं।

16-17 सितंबर को डायमंड लीग का खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

बता दें कि अमेरिका के यूजीन में 16-17 सितंबर को डायमंड लीग का फाइनल मैच खेला जाएगा। लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर 7.99 मीटर के साथ पांचवें स्थान पर रहे। श्रीशंकर ने भी फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है।

जाकुब वादलेच ने इस बार 85.86 मीटर दूर भाला फेंककर हासिल किया पहला स्थान

दरअसल वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा ज्यूरिख डायमंड लीग में कुछ सेंटीमीटर से पहले स्थान से चूक गए। इसमें उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतने वाले चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेच ने इस बार 85.86 मीटर दूर भाला फेंककर पहला स्थान अपने नाम कर लिया।

वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

बता दें कि नीरज चोपड़ा बीते रविवार को बुडापेस्ट में 88.17 मीटर भाला फेंक कर पहली बार विश्व विजेता बने। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ल्ड चैंपियन बनने के मात्र चार दिन बाद ही जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के सामने अपनी जीत का क्रम बनाए रखने की बड़ी चुनौती थी।

चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में 80.79 मीटर थ्रो के साथ की शुरुआत

बता दें, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ज्यूरिख डायमंड लीग में 85.71 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेच के बाद दूसरे स्थान पर रहे। चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में 80.79 मीटर थ्रो के साथ शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे और तीसरे प्रयास में फाउल किया, जिससे वह पांचवें स्थान पर आ गए, जबकि जर्मनी के जूलियन वेबर चार्ट में सबसे आगे थे।

2022 में ओरेगॉन विश्व चैंपियनशिप में ऐतिहासिक रजत पदक भी जीता

2023 में अपने स्वर्ण जीतने वाले प्रदर्शन से पहले, नीरज चोपड़ा ने 2022 में ओरेगॉन विश्व चैंपियनशिप में ऐतिहासिक रजत पदक भी जीता था। 2003 में लंबी कूद खिलाड़ी अंजू बॉबी जॉर्ज के कांस्य पदक के बाद विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यह भारत का दूसरा पदक था। नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन अच्छा और लगातार प्रभावशाली रहा है।

25 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने हर प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता है स्वर्ण पदक

मई 2023 में, उन्होंने दोहा डायमंड लीग में 88.67 मीटर के थ्रो के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। उसी महीने, उन्होंने पहली बार विश्व एथलेटिक्स में पुरुषों की जैवलिन थ्रो रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने स्वर्ण पदक के साथ, 25 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने हर प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। ज्यूरिख में दूसरे स्थान पर रहने से डायमंड लीग में भी नीरज का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। नीरज ने 2022 में उसी शहर में डायमंड लीग फाइनल 88.44 मीटर के थ्रो के साथ जीता था। इसके बाद उन्होंने इस फॉर्म को 2023 तक जारी रखा, जैसा कि उन्होंने दोहा में जीता और इसके बाद लॉज़ेन में 87.67 मीटर के थ्रो के साथ जीत हासिल की।

Exit mobile version