Site icon Khabribox

श्रीनगर: अलकनंदा नदी में कूदी अल्मोड़ा की युवती, फिर ऐसे बची जान

अल्मोड़ा की एक युवती ने अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी । जिसके बाद पुलिस के जवानों ने अपनी जान में खेलकर युवती की  जान बचाई ।

जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार सोमवार को  श्रीनगर जलविद्युत परियोजना के  अलकनंदा नदी में एक अल्मोड़ा की 24 वर्षीय युवती ने छलांग लगा दी । नदी में कूदने के बाद युवती बचाओ बचाओ चिल्लाने लगी जिसके बाद पुलिस ने अपनी जान में खेलकर बिना कुछ सोचे  युवती को बचा लिया । बताया जा रहा है कि युवती ने  प्रेम प्रसंग के चलते ये कदम उठाया । युवती गढ़वाल यूनिवर्सिटी की छात्रा रही है । वह अभी मार्कशीट में कुछ संशोधन कराने आई हुई थी । फिलहाल युवती को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है । युवती के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है ।

Exit mobile version