Site icon Khabribox

SSC CGL 2026: सीजीएल का नोटिफिकेशन जारी, परीक्षा पैटर्न में भी हुआ बड़ा बदलाव, अब लागू होगा यह नियम


देश के ग्रेजुएट युवाओं के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

देखें वेबसाइट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें इस बार आयोग ने कुल 12,256 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। विज्ञापन जारी होने के साथ ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 21 मई 2026
• ​आवेदन की अंतिम तिथि: 22 जून 2026
• ​फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 23 जून 2026
• ​टियर-1 परीक्षा (संभावित): अगस्त – सितंबर 2026

किया यह बदलाव

इस बार की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट भी है। एसएससी ने परीक्षा पैटर्न में एक ऐतिहासिक बदलाव करते हुए ‘सेक्शनल टाइम लिमिट’ का नया नियम लागू कर दिया है, जिसके बाद अब अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान मिलने वाली टाइमिंग की छूट पूरी तरह खत्म हो जाएगी। नए पैटर्न के तहत अब सीजीएल टियर-1 और टियर-2 दोनों में हर सेक्शन के लिए एक निश्चित समय सीमा तय कर दी गई है। निर्धारित समय समाप्त होते ही वह सेक्शन अपने आप बंद हो जाएगा और कंप्यूटर स्क्रीन पर अगला सेक्शन शुरू हो जाएगा। तक अभ्यर्थियों के पास यह सुविधा थी कि वे पूरे पेपर के दौरान किसी भी सवाल पर वापस आकर उसे दोबारा सॉल्व कर सकते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अगर आप किसी सवाल पर अटके, तो आपको तुरंत तय करना होगा कि उसे छोड़ना है या जवाब देना है। अब हर सेक्शन का समय फिक्स होने के कारण उम्मीदवारों को मैथ और रीजनिंग में अपनी स्पीड काफी बढ़ानी होगी। इसी तरह टियर-2 में भी बदलाव किए गए हैं। टियर-2 के पेपर-1 में मैथमेटिकल एबिलिटी और रीजनिंग के लिए 30-30 मिनट का समय फिक्स रहेगा। वहीं, सेक्शन-2 में इंग्लिश लैंग्वेज के लिए 40 मिनट और जनरल अवेयरनेस के लिए 20 मिनट का समय दिया जाएगा।

Exit mobile version