Site icon Khabribox

एसएसजे विवि की छात्रा कविता पांडेय विदेश में सिखाएंगी योग, हुआ चयन

एसएसजे विवि की छात्रा कविता पांडेय विदेश में सिखाएंगी योग, हुआ चयन

कविता पांडेय को बधाई दीजिए। उनका भी चयन विदेश में योग सीखने के लिए हुआ है। एसएसजे विवि में अध्ययनरत कविता पांडेय टोक्यो जाकर लोगों को योग सिखाएंगी।

टोक्यो में सिखाएंगी योग

मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार के विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, सहसपुर, कौशल विकास व सेवायोजन विभाग की ओर से टेक्निकल इंटर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत प्लेसमेंट के लिए परीक्षा आयोजित हुई थी। जिसमें एसएसजे विवि के योग विज्ञान विभाग की छात्रा का चयन हुआ है। कविता पांडेय बनबसा चम्पावत की निवासी है। कविता पांडेय को विदेशी भाषा का प्रशिक्षण भी दे दिया गया है। अब कविता 29 अक्तूबर को बैंगलौर से टोक्यो के लिए रवाना होंगी और वहां के लोगों को योग के गुर सिखाएंगी।

Exit mobile version