Site icon Khabribox

SSJU Almora: B.Ed और M.Ed प्रवेश प्रक्रिया 2026–28 शुरू, इतने सितंबर तक लें दाखिला

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा ने राज्य स्तरीय बीएड एवं एमएड प्रवेश परीक्षा-2026 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026–28 में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रवेश प्रक्रिया शुरू

जिसमें विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय (नैनीताल) और श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय (टिहरी गढ़वाल) के कुलसचिवों को पत्र भेजकर प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी साझा की है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, अर्ह घोषित अभ्यर्थियों के लिए आवंटन पत्र 9 सितंबर 2026 दोपहर 12:00 बजे से ‘समर्थ’ पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर आवंटन के अनुसार संबंधित संस्थान में प्रवेश पा सकते हैं।

दस्तावेज़ों का होगा गहन सत्यापन

अलॉटेड अभ्यर्थियों को 10 सितंबर से 16 सितंबर 2026 के बीच अपने सभी मूल दस्तावेज़ों के साथ आवंटित संस्थान में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। संस्थानों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों के गहन निरीक्षण के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। यदि अभिलेखों में कोई भिन्नता या गड़बड़ी पाई जाती है, तो प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Exit mobile version