Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे यूनिवर्सिटी में हुई नियुक्ति घोटाला में गोपाल भट्ट ने कहा ‘विश्वविद्यालय आरटीआई के माध्यम से भी नहीं दे रहा सही जानकारी’

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में हुई नियुक्ति घोटाला व अन्य गड़बड़ियों को लेकर गोपाल भट्ट ने कहा ,विश्वविद्यालय आरटीआई के माध्यम से भी सही जानकारी नही दे रहा हैं। जबकि आज 10नवंबर2022 के प्रथम अपलीय अधिकारी  का समय निर्धारित था जो अचानक कोई विशेष कारण न दिखाकर डेट स्थगित कर दी। आगे डेट  दी जाने की बात की गई है। वो भी 9 नवंबर 22′ को व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना दी गई हैं इससे साफ पता चलता है।  इनकी मंशा क्या हैं तथा टालमटोल नही चलने वाली  ,इसको लेकर दितीय  सूचना अपीलीय  अधिकारी को अपील  करेगे ।

मामले को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी
गोपाल भट्ट ने कहा कुलपति भंडारी द्वारा सिर्फ कुछ विशेष राजनीतिक पार्टी के अपने लोगों को बैक डोर इंट्री के माध्यम से नियुक्तिया  देने  के अलावा कोई कार्य नहीं किया विश्वविद्यालय हित में विश्वविद्यालय स्तर पर विभिन्न गड़बड़ियों को लेकर राज्यपाल को विभिन्न जिलों से ज्ञापन भी दिया गया है।  इस मामले को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी हैं तथा भ्रष्टाचार व गड़बड़ियों  को लेकर जल्दी मुख्यमंत्री आवास घेराव करेंगे जिस प्रकार आज तानाशाही का माहौल है ।

स्पोर्ट्स विभाग में सबसे ज्यादा गड़बड़ियां

आगे उन्होंने कहा विश्वविद्यालय में अनेक प्रोफेसर छात्रों को पढ़ाते नहीं हैं  क्लास नहीं जाते हैं। सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं ,उन पर कार्रवाई की मांग करेंगे तथा स्पोर्ट्स विभाग में सबसे ज्यादा गड़बड़ियां हैं छात्रों  व विश्वविद्यालय के पैसों की जो खुली लूट चल रही है सही सूचना प्राप्त होने पर जल्दी सारे मामले सार्वजनिक किए जाएंगे। लंबे छात्र संघर्ष के बाद सरकार को मजबूर किया हैं अब जाके भाजपा सरकार छात्र संघ चुनाव कराने के पक्ष में है और जल्दी भारतीय राष्ट्रीय संगठन पूरे प्रदेश भर के विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों में अपने प्रत्याशियों का चयन करेंगी चुनाव लड़ेंगी।

Exit mobile version