Site icon Khabribox

नैनीताल जनपद की वर्तमान स्थिति से एसएसपी ने कराया अवगत, जानें

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले छोटी बच्ची से दुष्कर्म की बात सामने आने के बाद से सांप्रदायिकता तनाव बना हुआ है। इस घटना की खबर के बाद कल रात से ही तनाव बना हुआ है। जिसके बाद बुधवार को‌ जमकर बवाल भी हुआ।

जमकर हुआ बवाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां 60 साल के मुस्लिम ठेकेदार पर 12 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने के आरोप से गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। गुरुवार को नैनीताल का बाजार बंद रखा गया। जिस पर कल दिनांक 30-04-2025‌ को नाबालिग के साथ हुई घटना के संबंध में पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से FIR दर्ज की है तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसएसपी ने कराया अवगत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में जनपद नैनीताल में कानून व्यवस्था की स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। पुलिस बल द्वारा नैनीताल शहर में लगातार रात्रि गश्त/ वाहनों से फ्लैग मार्च की जा रही है तथा जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे शांति और सुरक्षा बनी रहे।

Exit mobile version