Site icon Khabribox

हल्द्वानी: एसएसपी ने पांच महिला एसआई के किए तबादले

एसएसपी पंकज भट्ट ने पांच महिला एसआई के तबादले किए हैं।सभी को तत्काल नई तैनाती लेने के आदेश दिए गए हैं।

देखें किसे कहां मिली तैनाती

एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के तहत महिला एसआई प्रियंका मौर्या को मुक्तेश्वर थाने से मल्लीताल भेजा गया है। एसआई मनीषा सिंह को पुलिस लाइन से मुक्तेश्वर थाना, एसआई पूजा मेहरा को मल्लीताल से भवाली, एसआई ज्योति कोरंगा को सीओ कार्यालय से थाना हल्द्वानी और एसआई नीतू को थाना हल्द्वानी से रामनगर भेजा गया है। सभी को तत्काल नई तैनाती लेने के आदेश दिए गए हैं।

Exit mobile version