Site icon Khabribox

शादी के बंधन में बंधे स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु व बिजनेसमैन वेंकट दत्ता साई, राजस्थान के उदयपुर में हुआ भव्य शादी का आयोजन

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु बिजनेसमैन वेंकट दत्ता साई संग शादी के बंधन में बंध गई है।

प्राइवेट रखा गया विवाह समारोह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी शादी राजस्थान के उदयपुर में खुब धूमधाम से हुई। दोनों हिंदू रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधे। सिंधु और वेंकट 22 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे। जिसके बाद नवविवाहित जोड़े की शादी की पहली तस्वीर सामने आई है। सिंधु और आईटी प्रोफेशनल वेंकट दत्ता साई की शादी उदयपुर में लेकसिटी के बीच बने होटल राफेल्स में धूमधाम से हुई। इस शादी में करीबी और परिवार के लोग ही शामिल हुए। अब कपल 24 दिसंबर को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

Exit mobile version