हम आपको हर रोज देश दुनिया की खबरों से रूबरू कराते रहते हैं। आज ऐसी ही अजीबोगरीब घटना के बारे में हम आपको बताएंगे। यह अजीबोगरीब घटना जापान से सामने आई है।
ट्वीटर पर शेयर की विडियो-
ट्विटर यूजर @toco_eevee ने ट्विटर पर अपनी एक फोटो डाली है, जिसकी इंटरनेट पर खूब चर्चा की जा रही है। दरअसल जापान में एक शख्स ने खुद को कुत्ते की तरह दिखाने के लिए 12 लाख रुपये खर्च कर दिए। शख्स का नाम तोको है। उन्होंने कोल्ली ब्रीड के कुत्ता का रूप धारण किया।
इस सूट के लिए खर्च किए 12 लाख रुपए-
यह पूरा कॉस्टि्यूम करीब 12 लाख (2 million Yen) का पड़ा और इसे बनाने में करीब 40 दिन लगे। कंपनी का कहना है कि उन्हें ये कॉस्ट्यूम बनाने में बहुत मेहनत लगी, क्योंकि इंसान और कुत्तों में काफी अंतर होता है।
तोको नाम के इस जापानी शख्स ने डॉग मॉडलिंग सूट पहनकर वीडियो शेयर किया है।
कुत्तों से है खासा लगाव-
इस संबंध में तोको का कहना है कि वह बचपन से ही जानवरों की जिंदगी जीना चाहता था और उसे कुत्तों से खासा प्यार था। ऐसे में उसने अपना रूप बदलने के लिए स्पेशल इफेक्ट्स वर्कशॉप Zeppet से संपर्क किया और अपने लिए कुत्ते से दिखने वाली कॉस्ट्यूम बनवाई। इसे पहनने के बाद उसे कोई भी इंसान नहीं समझता।