Site icon Khabribox

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद सख्ती, एयर कोरियर में नहीं जाएंगे यह सामान, लगा प्रतिबंध

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बीते गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया। जिसमे सवार 242 यात्रियों में से 241 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं एक घायल हुआ है।

अहमदाबाद विमान हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघानी नगर इलाके में यह विमान दुघर्टनाग्रस्त हुआ था। जो अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 275 हो गई है। इसमें विमान यात्रियों के अलावा स्थानीय लोग भी शामिल है। इसमें विमान में क्रू और पैसेंजर (कुल 242)
241 मौतें (एक यात्री की जान बच गई।) वहीं बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल34 मौतें (5 डॉक्टर+ 31 स्टाफ और वहां मौजूद अन्य लोग) शामिल हैं।

जारी किया आदेश

रिपोर्ट्स के मुताबिक अहमदाबाद में प्लेन क्रैश की दिल दहलाने वाली घटना के बाद अब कोरियर पार्सलों पर भी सख्ती की जाएगी। हवाई जहाज में लिक्विड, पाउडर, इलेक्ट्रॉनिक आइटमों को ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिसके बाद अब इस तरह के कोरियर को किसी भी एयर कोरियर में स्वीकार नहीं किया जाएगा। श्री महावीर एक्सप्रेस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ने देश भर में अपने सभी कार्यालयों को लिखित में आदेश जारी किया है। जिसमे बताया है कि कोरियर कंपनी ने अपने सभी कार्यालयों का कहा कि वे बुकिंग करते हुए गंभीर हो जाएं। यदि कोई बिना किसी जानकारी के ऐसा कोई सामान जाता है तो एयरपोर्ट पर होल्ड कर दिया जाएगा, जो वापस नहीं मिलेगा। महावीर कोरियर के अलावा अन्य कंपनियों ने भी इन आदेशों को लेकर सख्ती शुरू कर दी है।

Exit mobile version