Site icon Khabribox

विद्यार्थी रहें सावधान, CBSE ने सीबीएसई के नाम से चल रहे 30 फेक सोशल मीडिया अकाउंट की जारी की लिस्ट, देखें

विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। आजकल फर्जी आईडी बनाकर लोगों को ठगने के मामले बढ़ रहें हैं। ऐसे में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने फेक अकाउंट की लिस्ट जारी की है।

सतर्क रहने की खास जरूरत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने भी सतर्कता दिखाते हुए ट्विटर पर सीबीएसई के नाम से चल रहे 30 फेक अकाउंट की लिस्ट जारी की है। साथ ही बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वह इन अकाउंट्स को फॉलो ना करें। रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कहा गया है कि बोर्ड का आधिकारिक एक्स अकाउंट @cbseindia29 है।

Exit mobile version