Site icon Khabribox

डिजिटल युग के लिए तैयार होंगे छात्र: CBSE लाया 19 फ्री ऑनलाइन स्किल कोर्स, छात्र अब मुफ्त में सीखेंगे भविष्य की तकनीकें

​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। सीबीएसई (CBSE) ने 8वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए 19 मुफ्त ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं।

यह कोर्स उपलब्ध

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनका उद्देश्य स्कूली शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को आधुनिक डिजिटल स्किल्स में पारंगत बनाना है। ये कोर्स NIELIT Digital University (NDU) पोर्टल पर उपलब्ध हैं। विषय में AI, जेनरेटिव AI, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग, पाइथन, IoT, वेब डिजाइनिंग, 3D प्रिंटिंग और सेमीकंडक्टर डिजाइन जैसे आधुनिक विषय शामिल हैं। कोर्स की अवधि 1.5 घंटे से 20 घंटे तक है, जिसे छात्र अपनी सुविधा अनुसार कहीं से भी पूरा कर सकते हैं।

देखें पंजीकरण

इसके लिए इच्छुक छात्र सीधे NDU की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण (Registration) कर सकते हैं।

Exit mobile version