Site icon Khabribox

छात्रों का इंतजार खत्म: CBSE 12वीं का परिणाम घोषित: इन आसान तरीकों से चेक करें अपना स्कोरकार्ड

​केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 की कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम आज आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच आयोजित हुई परीक्षाओं में देशभर के 17 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। बोर्ड ने इस बार परिणामों को जल्द और सटीक बनाने के लिए बड़े पैमाने पर ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम’ का इस्तेमाल किया है। छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी के साथ नीचे दी गई वेबसाइट्स पर लॉगिन कर सकते हैं:
• ​www.cbse.gov.in
• ​results.cbse.nic.in
• ​cbseresults.nic.in

इतने फीसदी परीक्षा परिणाम

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वर्ष सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 85.20 फीसदी रहा। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा । लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जो लड़कों के 82.13% पास प्रतिशत की तुलना में 6.73% अधिक है। ट्रांसजेंडर श्रेणी के छात्रों का पास प्रतिशत 100% रहा बीते दो वर्षों से सीबीएसई 13 मई को 10वीं 12वीं के नतीजे घोषित करता आ रहा है। इस वर्ष भी बोर्ड ने 13 मई को परिणाम जारी कर दिया।

Exit mobile version