Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दो दिवसीय आधार कैंप का सफल समापन, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ, दफ्तरों के चक्कर से मिली राहत

अल्मोड़ा: हवालबाग विकासखंड के दौलाघट क्षेत्र में स्थानीय जनता की सुविधा के लिए आयोजित दो दिवसीय विशेष आधार सेवा कैंप का सफलतापूर्वक समापन हो गया है।

आधार सेवा कैंप का समापन

जिसमें प्राथमिक अस्पताल परिसर में लगाए गए इस कैंप के माध्यम से सैकड़ों ग्रामीणों की आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दो दिवसीय शिविर में विशेषज्ञों की टीम द्वारा आधार कार्ड से जुड़ी विभिन्न तकनीकी दिक्कतों को दूर किया गया, जिनमें नाम, पता और जन्मतिथि में सुधार, अनिवार्य बायोमेट्रिक और KYC अपडेट व‌ आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करना शामिल रहा।

जताया आभार

​यह कैंप क्षेत्र पंचायत सदस्य विनीता तड़ागी के विशेष प्रयासों का परिणाम था। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधार अपडेट न होने के कारण लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई आ रही थी, जिसे देखते हुए इस शिविर की रूपरेखा तैयार की गई। सफल आयोजन के बाद विनीता तड़ागी ने इस जनहितकारी पहल के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माननीय मंत्री जी के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन के कारण ही दूरस्थ क्षेत्रों तक ऐसी मूलभूत सुविधाएं पहुंच पा रही हैं।

की यह मांग

शिविर के समापन पर स्थानीय जनता ने भी इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कैंप आयोजित करने की मांग की।

Exit mobile version