Site icon Khabribox

उत्तराखंड के नए मुख़्य सचिव नियुक्त हुए सुखबीर सिंह संधू, आदेश हुआ जारी

उत्तराखंड में अफसर शाही में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। जिसके बाद डाॅ सुखबीर सिंह संधू उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। जिसके बाद 1988 बैच के आईएएस डॉ.सुखबीर सिंह संधू को मुख्य सचिव नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

1988 बैच के आईएएस अफसर है संधू-

सुखबीर सिंह संधू उत्तराखंड के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी है। आज सुबह ही राज्‍य सरकार ने उन्‍हें कार्यमुक्‍त करने को केंद्र से आग्रह किया था। जिसके बाद केंद्र से रिलीव होते ही सुखबीर सिंह संधू को मुख्‍य सचिव नियुक्त किया गया है। जिसके बाद सेराजनीतिक गलियारों में नए मुख़्य सचिव को लेकर खासी चर्चाएं हो रही है।

ओम प्रकाश को यह मिली जिम्मेदारी-

उत्तराखंड कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी ओम प्रकाश को कुछ अहम जिम्मेदारी के साथ  राजस्‍व परिषद का चेयरमैन बनाया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश को मुख्य स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 
 

Exit mobile version