Site icon Khabribox

अयोध्या धाम के राममंदिर में दिखा अलौकिक नजारा, सूर्य किरणों से हुआ रामलला का सूर्य तिलक

आज 17 अप्रैल को शारदीय नवरात्रि का अंतिम दिन है। आज रामनवमी है। जिसमें भगवान राम की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। आज रामनवमी के शुभ अवसर पर अयोध्या धाम के राम मंदिर में 500 साल बाद अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर रामलला के विग्रह का सूर्याभिषेक किया गया।

रामलला का हुआ सूर्याभिषेक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक‌ राम नवमी के दिन आज बुधवार को दोपहर प्रभु रामलला का जन्मोत्सव मनाया गया और फिर  ललाट पर पांच मिनट तक सूर्य की किरणों से प्रभु श्रीराम का अभिषेक किया गया। रामलला के दिव्य सूर्य तिलक का नजारा बेहद मनमोहक लगा रहा था। रामनवमी के दिन वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक तक लगाया। इस दौरान 5 मिनट तक रामलला के ललाट पर सूर्य की किरण दिखाई दी। जैसे ही प्रभु श्री राम का सूर्य तिलक हुआ। पूरा मंदिर परिसर श्रीराम के नारे के उद्घोष से गूंज उठा।

Exit mobile version