Site icon Khabribox

आज सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’, सामने आई यह वजह

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय ने कुछ दिनों पहले अपने फिल्मी करियर को अलविदा कह दिया है। इसके साथ ही अब उनकी आखिरी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

जल्द जारी होगी नयी रिलीज डेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट आज की थी, लेकिन किन्हीं कारणों से रिलीज पर बड़ा ब्रेक लग गया है। यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को दुनिया भर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से सर्टिफिकेट न मिलने की वजह से रिलीज अनिश्चित काल के लिए पोस्टपोन की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की रिलीज टलने की मुख्य वजह CBFC का डिले है। मद्रास हाई कोर्ट में इस पर सुनवाई हुई और कोर्ट ने अपना फैसला 9 जनवरी को सुनाने का कहा है‌। वहीं प्रोडक्शन कंपनी KVN प्रोडक्शंस ने अफसोस जताते हुए कहा कि मजबूरी में रिलीज टालनी पड़ी। नई डेट जल्द अनाउंस की जाएगी।

पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म

‘जन नायकन’ को डायरेक्टर एच विनोथ ने निर्देशित किया है। यह एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर है। जिसमें विजय डबल रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म में बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण, और प्रियामणि जैसे कलाकार भी अहम रोल में नजर आएंगे।

Exit mobile version