मानवता को शर्मसार करने और दिल दहलाने वाली घटना जहाँ एक महिला को जादू टोना करने वाली मानकर निर्मम तरीके से मार दिया गया।
पचमा गांव बिहार की है घटना
पांच नवंबर को पचमा गांव, बिहार में एक महिला को डायन बोलकर उसके घर को जलाया गया और उसकी हत्या भी कर दी गई। पुलिस के मुताबिक ,मृतका के परिजन और प्रत्यक्षदर्शीयों के बयान दर्ज़ किए हैं। अभी तक एफआईआर में 68 लोगों का नाम आया है जिसमें से 14 लोग गिरफ़्तार हो गए हैंअन्य लोग फरार हैं, उनकी गिरफ़्तारी के प्रयास जारी हैं। मृतका के परिजनों की सुरक्षा के भी निर्देश दे दिए हैं। पुलिस के अनुसार, मृतका के परिजनों का जो भी नुकसान हुआ है उसके लिए सरकार के प्रावधानों के तहत जितनी भी आर्थिक सहायता मिल सकती है, वो की जाएगी।
महिला को जादू टोना वाली मानकर हत्या कर दी
गांव वालों ने बताया है कि कुछ महीने पहले 35 साल के परमेश्वर भारती की मौत हो गई थी। इसके बाद अंधविश्वास में परमेश्वर भारती की विधवा पत्नी सरोज देवी और दूसरे गांव वालों ने आरोप लगाया कि ‘हेंमती देवी’ ने उसके पति को जादू-टोना करके मार दिया है। इस अंधविश्वास को लेकर इतना बवाल मचा कि लोगों ने उसका घर जला दिया और उसकी हत्या कर दी।