Site icon Khabribox

अल्मोड़ा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: डॉक्टरों के तबादलों के विरोध में कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

अल्मोड़ा: पर्वतीय जनपद अल्मोड़ा में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत बड़ी संख्या में चिकित्सकों के तबादले होने पर आक्रोश के बीच, जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

जताया आक्रोश

जिस पर आज गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि अल्मोड़ा पहले से ही डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहा है। ऐसे में बड़े पैमाने पर हुए तबादलों ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को चरमरा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस निर्णय का सीधा असर गरीब, ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाली जनता पर पड़ेगा, जिन्हें इलाज के लिए अब दर-दर भटकना पड़ेगा।

आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन तबादलों पर पुनर्विचार नहीं किया और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए कदम नहीं उठाए, तो पार्टी आने वाले दिनों में आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप देगी।

​पुतला दहन के दौरान पुलिस से हुई नोकझोंक

​प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उस समय हल्की नोकझोंक हो गई जब पुलिस प्रशासन ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला छीनने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए इसे जनता की आवाज दबाने का प्रयास करार दिया। नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जताना उनका संवैधानिक अधिकार है।
​रहे शामिल

​इस विरोध प्रदर्शन में जिला एवं महानगर कांग्रेस के बड़े पदाधिकारियों समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख लोगों में महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पीताम्बर पांडे, आनंद सिंह बिष्ट, एन.डी. पांडे, महिला जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, गीता मेहरा, बिशन बिष्ट, तारा चंद्र साह, आनंद बिष्ट, दीपक भट्ट, सुरेश लाल, अंबी राम, पारितोष जोशी, निर्मल रावत, देव सिंह कनवाल, दीवान सतवाल, देवेंद्र बिष्ट, विनोद वैष्णव, मयंक बिष्ट, दिनेश पिलख्वाल, दीपेश काण्डपाल, संजय दुर्गापाल, हिमांशु मेहता, फेमिना खान, बी.के. पाण्डे, पुरन रौतेला, वैभव पांडेय, विकास कुमार, मुकेश कुमार, भैरव गोस्वामी, सुशीला शाह, महेश राजपूत, भानु दुर्गापाल, अमित बिष्ट, रवींद्र टम्टा, संजय रावत, दीवान ढेल, गोविंद सिंह मेहरा, ऋतिक नायल, डॉ. मनोज कुमार जोशी, अनिल पाठक, विनोद पाठक, नितिन रावत, मोहन देवली, संजीव कर्मियाल, शशांक बिष्ट, उमेश गुरुरानी, अमन लटवाल, गुंजन चम्याल, वकुल साह, राहुल गुप्ता, गोलू सतवाल, गौरव जोशी और मनोज वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

Exit mobile version