Site icon Khabribox

हल्द्वानी में स्वाइन फ्लू का कहर, अस्पताल में 10 दिन के अंदर तीसरी मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर


हल्द्वानी: कुमाऊं के सबसे बड़े अस्पताल सुशीला तिवारी (एसटीएच) में स्वाइन फ्लू का कहर जारी है। वहीं शनिवार को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती 65 वर्षीय एक वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार यहां 10 दिन के भीतर स्वाइन फ्लू से मौत का यह तीसरा मामला है। बताया कि मूल रूप से बागेश्वर और हाल लामाचौड़ निवासी 65 वर्षीय महिला कैंसर से पीड़ित थीं और उनकी कीमोथेरेपी चल रही थी। निमोनिया की शिकायत के बाद उन्हें पहले निजी अस्पताल और फिर 2 सितंबर को एसटीएच रेफर किया गया था। शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे पहले 3 सितंबर को नैनीताल निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग और 5 सितंबर को रातीघाट निवासी 65 वर्षीय महिला की भी स्वाइन फ्लू से जान जा चुकी है। यह तीनों ही मरीज पहले से किसी न किसी गंभीर बीमारी (को-मॉर्बिडिटी) से ग्रस्त थे।


“स्वाइन फ्लू के संक्रमण को रोकने और मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। सभी संदिग्ध और संक्रमित मरीजों की कड़ी निगरानी की जा रही है।”
— डॉ. रश्मि पंत, सीएमओ, नैनीताल

Exit mobile version