Site icon Khabribox

टी20 सीरीज: ब्रिस्टल में भारत को करारी शिकस्त, इंग्लैंड ने सीरीज पर किया कब्जा, सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त

​क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ब्रिस्टल में खेला गया। जिसमें इंग्लैंड ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए भारत को 9 विकेट से हराया।

चौथा टी20 मैच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला गया था, जो बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया था। 4 जुलाई (शनिवार) को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में दूसरा टी20 मैच खेला गया। पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया। तीसरे और चौथे मैच में भी इंग्लैंड ने भारत को शिकस्त दी। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में सिर्फ 1 विकेट गंवाकर मुकाबला जीत लिया। फिल साल्ट ने 59 और हैरी ब्रूक ने नाबाद 79 रन बनाकर शानदार अर्धशतक जड़े। इसी के साथ इंग्लैंड ने सीरीज भी जीत ली है और 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है। अब सीरीज का आखिरी मुकाबला 11 जुलाई को खेला जाएगा। भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी सीरीज में हार है। श्रेयस अय्यर की बतौर कप्तान यह 6 मैचों में से पांचवीं हार है।

भारत टीम

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड टीम

फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग

Exit mobile version