Site icon Khabribox

टी20 सीरीज: जैकब बेथेल का तूफान: इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

​क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस मैच के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने इंडिया को हरा दिया।

दूसरा टी20 मैच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला गया था, जो बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया था। 4 जुलाई (शनिवार) को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में दूसरा टी20 मैच खेला गया। पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले जैकब बेथेल को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

​पहले मैच के परिणाम

​टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। भारत की ओर से इशान किशन अर्धशतक लगाने से महज 1 रन से चूक गए और 49 रनों पर आउट हुए। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 37 रन और तिलक वर्मा ने नाबाद 24 रन जोड़े। इंग्लैंड के लिए सैम करन सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए। वहीं 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। जोस बटलर और फिल साल्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। हालांकि, इसके बाद जैकब बेथेल ने मोर्चा संभाला। बेथेल ने 46 गेंदों में नाबाद 76 रनों की धुआंधार पारी खेली और इंग्लैंड को लक्ष्य तक पहुँचाया। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के खिलाफ इंग्लैंड का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इंग्लैंड ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 191 रन बना लिए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट झटके, जबकि हर्षित राणा, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक सफलता मिली।

भारत टीम

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड टीम

फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

Exit mobile version