Site icon Khabribox

T20 World Cup 2024: आज खेले जाएंगे इतने मुकाबले, कितने बजे शुरू होगा कौन सा मैच, यहां देखें शेड्यूल

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 2 जून से हो गया है। जिसमें भारत की टीम आज 5 जून मैच की शुरुआत की। इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही है। यह टूर्नामेंट 2 से 29 जून तक चलेगा। भारत, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीकी टीम सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करने में सफल हो गई है। सुपर 8 राउंड के मैच 19 जून से शुरू होने वाले हैं, जो 24 जून तक खेले जाएंगे। सुपर 8 में भी टीमों को 4-4 के साथ दो ग्रुप में रखा जाएगा। सुपर 8 में दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। इसके बाद फिर सेमीफाइनल मैच जीतने वाली टीम आपस में फाइनल मुकाबला खेलेगी।

29 जून को होगा फाइनल मैच

टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 25 और 27 जून को खेला जाएगा। T20 वर्ल्ड कप का फाइनल 29 जून को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में आयोजित किया जाएगा। इस बार विजेता टीम को प्राइज मनी के तौर पर लगभग 20.36 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। वहीं उपविजेता टीम को लगभग 10.64 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं।

आज का मुकाबला

आज जो मुकाबले खेले जाएंगे। उसमे
🏏🏏 16 जून-   ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड – सेंट लुसिया- सुबह 6 बजे शुरू होगा।
🏏🏏16 जून- पाकिस्तान बनाम आयरलैंड – फ्लोरिडा- रात 8 बजे शुरू होगा।

कल कौन जीता

टी20 वर्ल्ड कप 34वें मैच इंग्लैंड ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत नामीबिया को 41 रनों से हरा दिया।

15 जून, 2024दक्षिण अफ्रीका – 115/7 (20 ओवर) नेपाल – 114/7 (20 ओवर)अर्नोस वेले स्टेडियम, सेंट विंसेंटदक्षिण अफ्रीका ने एक रन से हराया
15 जून, 2024न्यूजीलैंड – 41/1 (5.2 ओवर) युगांडा – 40/10 (18.4 ओवर)ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, तरौबा, त्रिनिदाद एंड टोबैगोन्यूजीलैंड ने 9 विकेट से हराया
15 जून, 2024भारत बनाम कनाडासेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क और ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडाबारिश के कारण मैच रद्द


Exit mobile version