Site icon Khabribox

T20 World Cup 2024: आज खेले जाएंगे इतने मुकाबले, कितने बजे शुरू होगा कौन सा मैच, यहां देखें शेड्यूल

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 2 जून से हो गया है। जिसमें भारत की टीम आज 5 जून मैच की शुरुआत की। इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही है। यह टूर्नामेंट 2 से 29 जून तक चलेगा। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 में जगह बना ली है। भारत, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीकी टीम सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करने में सफल हो गई है। सुपर 8 राउंड के मैच 19 जून से शुरू होने वाले हैं, जो 24 जून तक खेले जाएंगे। सुपर 8 में भी टीमों को 4-4 के साथ दो ग्रुप में रखा जाएगा। सुपर 8 में दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। इसके बाद फिर सेमीफाइनल मैच जीतने वाली टीम आपस में फाइनल मुकाबला खेलेगी।

29 जून को होगा फाइनल मैच

टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 25 और 27 जून को खेला जाएगा। T20 वर्ल्ड कप का फाइनल 29 जून को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में आयोजित किया जाएगा। इस बार विजेता टीम को प्राइज मनी के तौर पर लगभग 20.36 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। वहीं उपविजेता टीम को लगभग 10.64 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं।

आज का मुकाबला

आज जो मुकाबले खेले जाएंगे। उसमे
🏏🏏 17 जून-  बांग्लादेश बनाम नेपाल – सेंट विंसेंट- सुबह 5 बजे शुरू होगा।
🏏🏏17 जून-  श्रीलंका बनाम नीदरलैंड – सेंट लुसिया- सुबह 6 बजे शुरू होगा।
🏏🏏17 जून-  न्यूजीलैंड बनाम पापुआ न्यू गिनी – त्रिनिदाद- रात 8 बजे शुरू होगा।

कल कौन जीता

16 जून, 2024ऑस्ट्रेलिया – 186/5 (19.4 ओवर) स्कॉटलैंड – 180/5 (20 ओवर)डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसियाऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से दर्ज की जीत
16 जून, 2024आयरलैंड – 106/9 (20 ओवर) पाकिस्तान – 111/7 (18.5 ओवर)सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क और ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडापाकिस्तान ने आयरलैंड को 3 विकेट से हराया


Exit mobile version