Site icon Khabribox

टी20 वर्ल्ड कप 2024: आज आयरलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, इस मैच से होगी भारत के सफर की शुरुआत

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 2 जून से हो गया है। जिसमें भारत की टीम आज 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच खेलकर अपने मेगा इवेंट की शुरुआत करने जा रही है।

भारत की टीम आज 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी मैच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही है। जो 2 से 29 जून तक चलेगा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरूआत आयरलैंड के खिलाफ करेगी। आज भारतीय टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेलने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह भिड़ंत न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी।

इतनी होगी प्राइज मनी

रिपोर्ट्स के मुताबिक इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने टी20 विश्व कप की प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। इस बार विजेता टीम को प्राइज मनी के तौर पर लगभग 20.36 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। वहीं उपविजेता टीम को लगभग 10.64 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं।

भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज।
रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान

आयरलैंड की टीम

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोशुआ लिटिल, बैरी मैकार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट और क्रेग यंग.

Exit mobile version