Site icon Khabribox

T20 World Cup 2024: सुपर-8 में आज इन टीमों के बीच होगा मुकाबला, देखें शेड्यूल

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 2 जून से हो गया है। जिसमें भारत की टीम आज 5 जून मैच की शुरुआत की। इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही है। यह टूर्नामेंट 2 से 29 जून तक चलेगा। आज से सुपर 8 राउंड के मैच शुरू होने वाले हैं, जो 24 जून तक खेले जाएंगे। सुपर 8 में भी टीमों को 4-4 के साथ दो ग्रुप में रखा जाएगा। सुपर 8 में दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। इसके बाद फिर सेमीफाइनल मैच जीतने वाली टीम आपस में फाइनल मुकाबला खेलेगी।

29 जून को होगा फाइनल मैच

टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 25 और 27 जून को खेला जाएगा। T20 वर्ल्ड कप का फाइनल 29 जून को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में आयोजित किया जाएगा। इस बार विजेता टीम को प्राइज मनी के तौर पर लगभग 20.36 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। वहीं उपविजेता टीम को लगभग 10.64 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं।

आज का मुकाबला

आज जो मुकाबले खेले जाएंगे। उसमे
🏏🏏 21 जून- ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, एंटीगा, सुबह 6 बजे
🏏🏏21 जून- इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, सेंट लूसिया, रात 8 बजे

कल कौन जीता

टी20 वर्ल्ड कप में सुपर आठ चरण के पहले मैच में भारत का सामना अफगानिस्तान की टीम से हुआ। भारत ने 47 रन से जीता पहला सुपर 8 मैच:टी-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान पर लगातार चौथी जीत; सूर्या की फिफ्टी, बुमराह-अर्शदीप को 3-3 विकेट गुरबाज का विकेट लेने के बाद जसप्रीत बुमराह। भारत ने अपने पहले सुपर-8 मैच में अफगानिस्तान को 47 रन से हराया।

Exit mobile version