Site icon Khabribox

उत्तराखंड के ताईक्वांडो खिलाड़ियों ने महाराष्ट्र में आयोजित इस टूर्नामेंट में लहराया परचम, जीते इतने पदक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने महाराष्ट्र में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।

जीते पदक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र के नासिक में फस्ट किड्स चैंपियन ऑफ चैंपियंस टूर्नामेंट और चैंपियन ऑफ चैंपियंस आयोजित हुई। इसके फाइनल प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें उत्तराखण्ड से किड्स चैंपियन ऑफ चैंपियंस टूर्नामेंट में काव्या (11-12 वर्ष, यू 28 केजी) ने स्वर्ण पदक जीता। हरिद्वार के रुद्र ने (रजत, यू59केजी), आकृति ने (रजत, यू46केजी), साक्षम ने (रजत, U33केजी), अथर्व ने (रजत, यू36केजी), और तेजस ने (कांस्य, यू25 केजी) जीता। वहीं चैंपियन ऑफ चैंपियंस-फाइनल प्रतियोगिता में, देहरादून के निखिल वर्मा ने सब जूनियर बॉयज़ यू 25 केजी वर्ग में कांस्य पदक जीता, जबकि रानीखेत से आर्मी सर्विसेज के अरमान अन्ना ने कैडेट बॉयज़ वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

किया गया सम्मानित

वहीं शानदार प्रदर्शन कर खिलाड़ियों के वापस लौटने पर नौटियाल ताइक्वांडो एकेडमी ने एख सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें विजेताओं को पदक और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।

Exit mobile version